नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण के लिए दो जुलाई को साक्षात्कार
मऊ, जून 25 -- मऊ, संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माटीकला कारीगरों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में यह साक्षात्कार 02 जुलाई को विकास भवन, मऊ में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित होगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- माटीकला के 40 कारीगरों को मिलेगी बिजली चालित चाक जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.