भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा एसएम कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर कॉलेज में इंटर्नशिप के नाम पर हो रही अनियमितता का आरोप लगाते हुए वार्ता की गई। अभाविप का कहना है कि विवि द्वारा कॉलेजों के लिए मंगलवार को इंटर्नशिप कराने का आदेश जारी किया गया, लेकिन एसएम कॉलेज में अत्यधिक जल्दबाजी करते हुए इसे पूरा कर लिया गया। परिषद ने एक शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने मीडिया में आने के लिए बिना नियम-कानून के इंटर्नशिप अपनी मनचाही संस्था से करवा दिया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क इंटर्नशिप नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनीअनियमितताओं के आरोप अभाविप ने सवाल उठाया कि विवि द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट उल्लेख है कि इंटर्नशिप में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का पूर्ण विवरण संबंधित संस्था...