सासाराम, अप्रैल 11 -- बिक्रमगंज। समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बिक्रमगंज ब्लॉक में निःशुल्क नेत्र जांच व मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम किया गया। केंद्र प्रबंधक यशवंत कुमार ने बताया कि विशेष शिविर छह अप्रैल 2026 से पांच जून 2026 तक संचालित है। इस अवधि में सभी आयु वर्ग की महिला,पुरुष व बच्चे अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं। आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...