कलान (शाहजहांपुर), जून 11 -- UP News: यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर फुंकने से राजधानी लखनऊ से लेकर तमाम जिलों में लोग परेशान हैं। छोटे शहरों में तो ट्रांसफार्मर बदलना जैसे बहुत बड़ा काम हो गया है। सांसद-विधायकों तक से फोन कराना पड़ता है या ऊपर से आदेश कराने पर ही जल्द ट्रांसफार्मर बदलता है। शाहजहांपुर के कलान तहसील में इसके विपरीत स्थिति देखने को मिली है। यहां सात साल के बच्चे की अपील चार घंटे में ही जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रांसफार्मर बदलवा दिया है। मामला परौर थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव का है। ककोड़ा गांव का ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था। इसके बाद गांव के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। दिन में गर्म हवाओं के साथ उमस और रात म...