पटना, अप्रैल 23 -- Nitish Nishant JDU Politics: बिहार में दो दशक तक सरकार चला चुके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार राजनीति में आने के बाद से ही अटकलबाजों को छका रहे हैं। नीतीश की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में महिला दिवस के दिन 8 मार्च को शामिल हुए निशांत को 27 मार्च को कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सक्रिय सदस्यता भी दे दी। लेकिन जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम के तौर पर चर्चा के बावजूद 15 अप्रैल को निशांत ना तो सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी सरकार में शामिल हुए और ना शपथ ग्रहण समारोह में गए। कल 22 अप्रैल को जब नीतीश की जेडीयू की राष्ट्रीय टीम की घोषणा हुई तो निशांत का नाम उसमें भी नहीं आया। ऐसे में कौतुहल है कि जदयू की राजनीति में निशांत के लिए कब और क्या लिखा गया है। नीतीश के बाद निशांत का नंबर कब आएगा, स...