ना समझौता, ना सौदा हुआ... आरोप खारिज होने पर अमेरिकी अदालत में बोले गौतम अडानी
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- अरबपति गौतम अडानी ने इस बात से इनकार किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक आरोपपत्र को खारिज करने के अमेरिकी न्याय विभाग के फैसले के पीछे कोई वादा, समझौता या सौदा था। अडानी ने अमेरिकी अदालत में दाखिल हलफनामे में ये बात कही। दरअसल, यह हलफनामा अमेरिका में न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की जिला अदालत के न्यायाधीश निकोलस गराउफिस के निर्देश पर दाखिल किया गया है। बता दें कि जिला न्यायाधीश ने आठ जुलाई को अडानी से शपथ लेकर यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या आरोपों को वापस लेने के फैसले के संबंध में उन्हें किसी प्रस्ताव, समझौते या लाभ की जानकारी है। बहरहाल, अमेरिकी अदालत अब न्याय विभाग के आरोपों को स्थायी रूप से खारिज करने के अनुरोध पर निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों की दलीलों पर विचार कर रही है।क्या है हलफनामे में? गौतम अडानी ने अपने हलफनाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.