नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- चाय के साथ स्नैक्स में अक्सर कुछ ना कुछ चाहिए ही रहता है। ऐसे में बाजार के स्नैक्स जैसे नमकीन, मठरी, बिस्किट और चिप्स वगैरह से अच्छा है कि आप घर पर ही कुछ बनाकर तैयार कर लें। आज की पापड़ी रेसिपी कुछ खास है। ये खस्ता और कुरकुरी पापड़ी बिना मैदा और सूजी के बन जाती हैं। इन्हें घंटों बेलने का भी झंझट नहीं है, बस एक सिंपल सी ट्रिक से आप मिनटों में ढेर सारी पापड़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं। चाय के साथ कुछ खाना हो या हल्की भूख लगी हो, ये पापड़ी परफेक्ट स्नैक्स हैं। बच्चे अक्सर कुछ बाहर का मांगते रहते हैं तो उनके लिए भी आप डब्बा भरकर ये पापड़ी बनाकर रख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर शेफ पारुल ने इनकी रेसिपी शेयर की है, आइए डिटेल में जानते हैं।खस्ता पापड़ी बनाने के लिए सामग्री बिना मैदा और बिना सूजी के खस्ता पापड़ी बनाने के लिए आपक...