नई दिल्ली, जुलाई 12 -- बाजार में कई तरह के चिप्स आपको खाने के लिए मिल जाएंगे और इसी में से एक मिलता है नाचोस। नाचोस चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद होता है। इसका चटपटा स्वाद और क्रंची टेक्सचर काफी टेस्टी लगता है लेकिन बाजार वाले नाचोस ज्यादा खरीदकर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही बाजार जैसे नाचोस बना लें। नाचोस बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी और सिर्फ आधे घंटे में क्रिस्पी-स्पाइसी चिप्स बनकर रेडी हो जाएंगे। कविता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नाचोस चिप्स बनाने की सिंपल रेसिपी शेयर की है। चलिए आपको उनकी रेसिपी बताते हैं।नाचोस चिप्स बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स काली मिर्च 1 कप आटा 1 कप सूजी 1 चम्मच लाल मिर्च नमक स्वादानुसार 2-3 टमाटर तलने के लिए तेल सीजनिंग (तलने के...