नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- घर में बच्चे हों या बड़े, मीठा खाने की क्रेविंग सभी को होती है। खासतौर से छुट्टी वाले दिन या फिर खाने के बाद तो हर किसी की डिमांड रहती है कि मीठे में कुछ हो जाए। ऐसे में अगर गरमा-गरम कुरकुरी और रसीली जलेबी खाने को मिल जाए तो कहना ही क्या। बाजार से लाने की जगह आप इन्हें फटाफट घर पर भी बना सकती हैं, वो भी थोड़े हेल्दी ट्विस्ट के साथ। हलवाई तो अक्सर मैदा और चीनी वाली जलेबी बनाते हैं, लेकिन गेहूं के आटे से भी खूब कुरकुरी सी जलेबियां बनकर तैयार होती हैं। आपको इसके लिए कुछ भी बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और 20 मिनट के अंदर आप फटाफट से जलेबी बनाकर रेडी भी कर लेंगी। तो चलिए आज आटे से बिल्कुल हलवाइयों जैसी जलेबी बनाने की रेसिपी और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स जान लेते हैं।20 मिनट में जलेबी बनाने के लिए सामग्री घर पर ही हलवाइय...