नई दिल्ली, जून 24 -- मीठा खाने की क्रेविंग तो हर किसी को होती है। खासकर हमारे भारतीय खानपान में जबतक मीठे में कुछ शामिल ना हो, तब तक मील अधूरी ही मानी जाती है। ऐसे में अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का दिल कर रहा है, तो फटाफट से गुलाबजामुन बना सकते हैं। इसके लिए आपको मावा, मैदा या सूजी जैसी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ब्रेड और दूध अगर आपके पास हैं, तो हलवाई जैसे इतने रसीले और टेस्टी गुलाबजामुन बनकर तैयार होंगे कि आप बाहर से लाना भूल जाएंगे। घर पर मेहमान आए हों या मीठा खाने का दिल करे, ये क्विक रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। यकीन मानिए एक-एक गुलाबजामुन बिल्कुल सॉफ्ट और मुंह में घुलने वाला बनता है। आइए रेसिपी जान लेते हैं-हलवाई जैसे रसीले गुलाबजामुन बनाने के लिए सामग्री बिना मैदा, बिना मावा या सूजी के आप हलवाई जैसे रसीले और मुंह में घुलने व...