नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सावन का महीना चल रहा है और इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है। कई तीज-त्यौहार भी आते हैं, फिर भगवान शिव को भोग लगाने के लिए भी मीठे में कुछ बनाकर तैयार किया जाता है। ऐसे में आज एक ऐसी रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे बनाने के लिए ना मावा चाहिए और ना ही मिल्क पाउडर। सिर्फ थोड़े से दूध से आप काफी स्वादिष्ट पेड़े बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये पेड़े मुंह में जाते ही घुल जाते हैं और काफी ज्यादा टेस्टी लगते हैं। सावन के सोमवार का व्रत कर रही हैं, तो उसके लिए भी ये पेड़े बनाकर रख सकती हैं। व्रत में दूध के साथ दो-चार पेड़े खा लेंगी, तो शरीर को भी एनर्जी मिल जाएगी। फिर भगवान को भोग लगाने के लिए भी मीठे में कुछ चाहिए रहता है, तो ये पेड़े उसके भी काम आ सकते हैं। तो चलिए फटाफट से इनकी रेसिपी जान लेते हैं-व्रत वाले पेड़े ...