नई दिल्ली, फरवरी 27 -- कनाडाई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मार्क कार्नी की आगामी भारत यात्रा के दौरान कोई भांगड़ा डांस नहीं होगा और पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विपरीत, वह पंजाब का दौरा भी नहीं करेंगे। कार्नी शुक्रवार यानी आज अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कनाडा और भारत के बीच तनावपूर्ण रहे संबंधों को फिर से पटरी पर लाना और नए वैश्विक गठबंधनों की तलाश करना है।ट्रूडो के 2018 के दौरे से ली गई सीख साल 2018 में भारत दौरे पर आए पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का अत्यधिक भड़कीले और पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने को लेकर काफी मज़ाक उड़ाया गया था। इसके साथ ही, कनाडा में सक्रिय खालिस्तानियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त करने के लिए ट्रूडो की सार...