नई दिल्ली, अगस्त 2 -- बरसात के सीजन में बाजार में अरबी के साथ उसके पत्ते भी खूब बिकते हैं, जिससे लोग पकौड़े और सब्जी बनाकर खाते हैं। अरबी के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और साथ ही इसके पकौड़े काफी टेस्टी बनते हैं। अगर आप आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाकर खाइये। अरबी के पत्तों के पकौड़े बनाने में सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें बेसन का घोल नहीं बनाना पड़ेगा और ना ही इन्हें घंटों तक तलने का झंझट होता है। चटोरी चेतना ने रेसिपी शेयर की है, तो चलिए आपको इन पकौड़ों को बनाने का सिपंल तरीका बताते हैं।पत्तों को कर लें साफसबसे पहले बाजार से अरबी के पत्ते खरीद लें और ध्यान दें कि पत्ते ज्यादा कटे-फटे या फिर काले धब्बे वाले न हो। ऐसे पत्ते खराब होते हैं। अब इन्हें अच्छे से पानी से धोकर रख लीजिए। फिर प...