नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- साबूदाना की खीर-खिचड़ी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और ये व्रत का खास व्यंजन होता है, लेकिन अगर खीर चिपकी हुई बने तो खाने का मजा किरकिरा हो जाता है। साबूदाना भिगोते समय या फिर बनाते समय अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से उसका असर खीर पर पड़ता है। फिर आप चाहे कितना भी दूध डाल दीजिए खीर चिपकी हुई बनती है और अलग नहीं हो पाती। अगर आप भी साबूदाना की खीर बनाने के दौरान यही परेशानी झेलते हैं, तो हम आपके लिए सिंपल और सही रेसिपी लेकर आए हैं। शेफ आरती मदान ने बिना जले और फटे खिली-खिली साबूदाना की खीर बनाने का तरीका बताया है, जो आप भी जान लीजिए।साबूदाना की खीर के लिए सामग्री 1 लीटर दूध ½ कप साबूदाना ¼ कप चीनी 1 बड़ा चम्मच काजू 1 बड़ा चम्मच बादाम 1 बड़ा चम्मच किशमिश 1 बड़ा चम्मच पिस्ता ¼ छोटा चम्मच इलाय...