नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई रविवार यानी 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को ही उनका अंतिम वर्किंग डे है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ऐडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन ने गुरुवार को उनके लिए विदाई समारोह रखा था। इस मौके पर एक वकील उनपर फूल बरसाकर उन्हें सम्मान देना चाहता था। हालांकि सीजेआई ने जैसे ही देखा कि वकील ने बैग में से फूल निकाले हैं उन्होंने तुरंत रोक दिया। कोर्टरूम नंबर 1 में विदाई समारोह के दौरान जब सीजेआई गवई संबोधित कर रहे थे तभी उनपर फूल बरसाने की तैयारी की गई। एक वकील ने पैकेट से फूल निकाले और कुछ लोगों के हाथ में पकड़ाए। जैसे सीजेआई ने देखा तो उन्होंने कहा, नहीं नहीं, इसे फेंकिए नहीं। इसे किसी को दे दीजिए। इसके बाद पूरा कोर्टरूम ठहाकों से गूंज उठा। बता दें कि कोर्टरूम 1 में उनकी आखिरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.