नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- यूपी-बिहार में लिट्टी चोखा काफी फेमस है और लोग उंगलियां चाटते हुए इसे खाते हैं। भूख तेज लगी हो या कुछ चटपटा खाने का मन हो लिट्टी-चोखा सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे पेट भी भर जाता है और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लिट्टी-चोखा बनाने के लिए दुकानदार अंगीठी या तंदूर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर हम आप से कहें कि आप इसे कुकर में बना सकते हैं। अगर आप घर बैठे लिट्टी-चोखा का स्वाद लेना चाहती हैं, तो कुकर वाली ट्रिक जरूर ट्राई करें। कुकर में लिट्टी-चोखा आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा और स्वाद ऐसा मिलेगा कि फिर बाजार वाली लिट्टी आप खाना ही छोड़ देंगे। तो चलिए आपको फटाफट बताते हैं लिट्टी चोखा बनाने का आसान तरीका।चोखा के लिए सामग्री 1 बैंगन, 2 हरी मिर्च, 2 टमाटर, 2 लहसुन की कलियां, 1 चम्मच बारीक कटा कच्चा लहसुन, 1 चम्मच बार...