सराईकेला, अप्रैल 2 -- सरायकेला। दपूरे के सीनी वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारी श्रीकांत कुमार (35) की बुधवार की सुबह टहलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि रेलवे अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने के कारण उन्हें समय पर सीपीआर नहीं दिया जा सका और मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व रेलकर्मियों ने डीआरएम के आने की मांग को लेकर सुवह नौ बजे शव के साथ अस्पताल घेराव कर दिया। दोपहर 3 बजे रेलवे के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से टेलीफोनिक बातचीत और प्राथमिकता के आधार पर एम्बुलेंस की व्यवस्था करने और 24 घंटे डॉक्टरों की सुविधा मिलने के आश्वासन पर घेराव समाप्त हुआ। वर्कशॉप के अन्य कर्मचारियों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए आवश्यक सीपीआर देने वाला कोई विशेषज्ञ या मशीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.