नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- चिकन लवर्स की कमी नहीं है और चिकन की हर वैरायटी लोगों को खाना पसंद होती है। फिर चाहे चिकन करी हो या फिर फ्राइड-क्रिस्पी चिकन। KFC चिकन की बेहतरीन डिशेज के लिए काफी मशहूर है और खासतौर पर उसका क्रिस्पी चिकन ड्रमस्टिक लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी केएफसी का चिकन ड्रमस्टिक खाते हैं, तो अब इसे घर पर ही बना लें। बाहर के चिकन ड्रमस्टिक में थोड़ा ज्यादा तेल होता है लेकिन घर पर बनाने से आप इसमें कम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आज हम आपको चिकन ड्रमस्टिक बनाने की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो कम तेल और समय में बनकर तैयार हो जाएगी। स्वाद ऐसा मिलेगा कि आप दोबारा केएफसी से ऑर्डर करने के बारे में नहीं सोचेंगे।चिकन ड्रमस्टिक मैरिनेट करने के लिए सामग्री- 4 लेग पीस चिकन, 2 ग्लास छाछ, 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादा...