नई दिल्ली, अगस्त 18 -- टॉक्सिक फेम एक्टर यश की पत्नी राधिका पंडित इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में यश के इंटीमेट सीन्स पर पत्नी का रिएक्शन कुछ अच्छा नहीं था और यही बात एक्टर ने बताई है। लेकिन आज हम फिल्मों या कपल्स के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि राधिका पंडित के फिटनेस रूटीन के बारे में आपको बताएंगे। राधिका 42 साल की हैं और वह फिट रहती हैं, खास बात ये है कि फिटनेस के लिए वह जिम नहीं जाती हैं और ना ही कोई क्रैश डाइट फॉलो करती हैं। बता दें, कन्नड़ सिनेमा में राधिका टॉप की हीरोइन रह चुकी हैं लेकिन उस वक्त भी वह जिम या डाइट फॉलो नहीं करती थी। उनका फिटनेस रूटीन काफी सिंपल है और वह उसी से हेल्दी और फिट बनी रहती है। चलिए आपको राधिका के कुछ खास फिटनेस टिप्स बताते हैं।ना जिम, ना डाइट राधिका ने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह शुरू...