भदोही, फरवरी 26 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को द्वितीय सामान्य एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी एवं इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेन्द्र लाल वर्मा के निर्देशन में ग्राम सभा हमीदपट्टी में अभियान चलाया गया। प्राचार्या डा. रीना सिंह ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं अनिवार्य मतदान करने की शपथ दिलाई। मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय की मतदाता जागरूकता समिति के संयोजक अमर सिंह भी उपस्थित रहे। शिविर के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की...