कोलकाता, मई 3 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही उनकी फाइनेशियल प्रोफाइल भी चर्चा में है। असल में ममता बनर्जी देश के उन बड़े नेताओं में शुमार हैं, जो बहुत लो प्रोफाइल में रहना पसंद करते हैं। ममता ने अपने चुनावी हलफनामे में जो ब्यौरा दिया है, उसके मुताबिक उनके पास महज 15.4 लाख रुपए की संपत्ति है। लंबे समय तक राजनीति में रहने के बावजूद ममता बनर्जी के पास अपना खुद का कोई घर नहीं है। इतना ही नहीं, उनके पास कार या कोई अन्य चल संपत्ति भी नहीं हैं। ममता बनर्जी की संपत्ति का यह ब्यौरा उन्हें देश के चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में शामिल करता है, जिनके पास बहुत ज्यादा संपत्ति नहीं है। कुल अचल संपत्ति कितनीममता बनर्जी के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 15,37,509.71 रुपए है। इस रकम का बड़ा...