नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- सब्जी कोई भी बनी हो साथ में पराठे हों तो बच्चे भी शौक से खा लेते हैं। कई बार तो अचार और दही के साथ भी पराठा खाने में मजा आ जाता है। हालांकि रोटी हो या पराठा, बनाने में टाइम तो लग ही जाता है। सबसे पहले तो आटा गूंथना ही झंझट भरा होता है, फिर पराठे गोल-गोल बेलना और तब जा कर सेंकना; काफी चैलेंजिंग तो है ही। लेकिन आज हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर कर रहे हैं, जिससे आप फटाफट से ढेर सारे पराठे बना सकती हैं। इसके लिए ना आटा गूंथना है, ना ही बेलने का झंझट है। बस कुछ ट्रिक्स फॉलो कर के 5 मिनट में ही 40 पराठे बना सकती हैं। जी हां, ये बिल्कुल पॉसिबल है और यकीन मानिए इस तरीके से पराठे बेहद मुलायम और टेस्टी बनते हैं, वो भी कम तेल में। एक बार ये तरीका आजमा लिया तो हर आप आप यही ट्राई करेंगी।बिना गूंथे पराठे का डो कैसे बनाना है? पराठ...