नई दिल्ली, मई 14 -- फिल्मों को बनाने के लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खूब पैसा लगा देते हैं। कुछ तो अपनी मूवी को ग्रैंड बनाने के लिए उसमें बड़े स्टार्स को लेते हैं। लेकिन आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनमें से कुछ में बड़े एक्टर नहीं थे तो कुछ का बजट काफी कम था, लेकिन इसके बावजूद इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।कंतारा ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऋषभ ने सा सिर्फ डायरेक्ट किया था बल्कि इसमें परफॉर्म भी किया था। इस फिल्म की स्टोरी इतनी अलग थी कि सबका दिल लिया था। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 411 करोड़ कमाए थे। वहीं यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह भी पढ़ें- साई पल्लवी को लेकर रामायण के मेकर्स लेंगे बड़ा फैसला, एक दिन के ...