ना कानून का डर और ना ही जिंदगी से प्यार!
भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता।जिले में आटो चालकों में ना तो कानून का डर है और ना ही स्वयं और यात्रियों की जिंदगी से प्यार। प्रमुख मार्गों पर भूसे की तरह लोगों को वाहनों में भरकर ढोया जा रहा है। उधर, यातायात पुलिस का पूरा फोकस बाइक चालकों पर ही है। ऐसे में किसी भी दिन बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि इन दिनों मांगलिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। जिले में सरकारी बसों का संचालन हाइवे को छोड़न अन्य मार्गों पर नहीं होता है। ऐसे में भदोही से ज्ञानपुर, ज्ञानपुर से भदोही, गोपीगंज, भदोही से सुरियावां, दुर्गागंज, भदोही से चौरी एवं भदोही से रामपुर, जौनपुर आदि आवागमन करने के लिए लोग आटो का सहारा लेते हैं। उधर, कम समय में ज्यादा पैसा बनाने के चक्कर में चालक तीन के स्थान पर आठ से 10 लोगों को बैठाकर मार्गों पर फर्राटा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.