नई दिल्ली, मई 17 -- गुजरात की मशहूर डिशे ढोकला अब पूरे देशभर में मशहूर है। किसी भी खास मौके पर ढोकला लोग खाते हैं और कई लोग इसे स्नैक्स के तौर पर भी खाने लगे हैं। ढोलका काफी हल्का होता है और इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता। ये काफी हल्का नाश्ता माना जाता है, जो आसानी से पच जाता है और इसमें प्रोटीन भी होता है। अगर आप बाजार वाला ढोकला खाना पसंद नहीं करते हैं, तो घर पर बनाकर खा सकते हैं। घबराइये नहीं इसे बनाने के लिए आपको स्टीमर या ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी सिर्फ आपका कुकर ही चाहिए। जी हां, कुकर में आप बाजार जैसा परफेक्ट ढोकला बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए बताते हैं कुकर में कैसे बनाएं ढोकला?ढोकला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए- 1 कप बेसन, 1/2 कप दही, 1/2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक, 1 छो...