पटना, जून 10 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को बिना किसी सुरक्षा घेरे के पटना की सड़कों पर नजर आए। उनके साथ ना कोई एस्कॉर्ट गाड़ी रही और ना ही कोई गनमैन साथ था। लालू अपनी कार में अगली सीट पर ड्राइवर के साथ बैठे नजर आए। उनके आगे-पीछे गाड़ियों का काफिला भी नहीं दिखाई दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने सरकारी सुरक्षा को हटा दिया है। सम्राट सरकार द्वारा पिछले दिनों सुरक्षा घटाए जाने के बाद विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जब लोगों ने बिना सुरक्षा घेरे के पटना की सड़कों पर गाड़ी में घूमते देखा, तो वे भी एकबारगी हैरान रह गए। जानकारों का कहना है कि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। आमतौर पर जब भी लालू अपने आ...