नई दिल्ली, जुलाई 2 -- सुबह के नाश्ते में कुरकुरा सा डोसा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। डोसा ना सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि काफी हेल्दी भी होता है। हालांकि इसमें दाल-चावल भिगोने का चक्कर, फिर बैटर को फर्मेंट करना; काफी टाइम लग जाता है। अगर पहले से तैयारी नहीं की हुई है, तब तो ब्रेकफास्ट में डोसा खाना भूल ही जाओ। फिर, कई बार ये क्रिस्पी भी नहीं बनता और काफी चीजों की भी जरूरत पड़ती है। आज हम आपकी इन सारी प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन ले कर आए हैं। ये चावल का इंस्टेंट डोसा आप कुछ मिनटों में ही बना सकते हैं। इसके लिए ईनो, दही, सोडा जैसी किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। साथ ही बैटर को बनाकर घंटों रखना भी नहीं पड़ता है। सुबह के नाश्ते में फटाफट से कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना हो, तो ये रेसिपी जरूर ट्राई कर के देखें।चावल का इंस्टेंट डोसा बनाने के लिए सामग...