नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Dharmendra Prahdan News: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने की मांग को लेकर छात्रों और विपक्ष के फैलते आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोर्चे पर आगे आकर साफ संकेत दे दिया है कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर आए छात्र-छात्राओं के बड़े संसद मार्च और प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रधान ने मंगलवार की रात से खुद मोर्चा संभाल लिया है। आंदोलन प्रधान का इस्तीफा मांग रहा है। लेकिन प्रधान का सामने आकर आंदोलन के सवालों और मसलों पर संसद के अंदर समग्र बहस का ऐलान करना संकेत है कि उन पर सरकार या पार्टी से इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं है। अलबत्ता प्रधान ने छात्रों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाकर यह जता दिया है कि वो इस मसले पर पलायन करने के...