नई दिल्ली, मार्च 11 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी है। बांग्लादेश ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की।युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा के 'पंजे' से पाकिस्तान की पहले वनडे में बेइज्जती हुई। पाकिस्तान टीम ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 30.4 ओवर में महज 114 रनों पर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर लिया। तंजीद हसन तमीम (नाबाद 67) ने अर्धशतक लगाया। प्लेयर ऑफ द मैच नाहिद ने सात ओवर के स्पेल में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्होंने पाकिस्तान का शीर्षक्रम झकझोरकर रख दिया। 23 वर्षीय गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (27), माज सदाकत (18), शमील हुसैन (4), विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (10) और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.