मेरठ, अप्रैल 4 -- नाहली गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशे शुरू हो गईं है। उधर, संघर्ष में घायल लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष से आमिर पुत्र कामिल की तहरीर पर पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज किया। आमिर ने तहरीर में बताया कि बीती दो अप्रैल को वह अपने घर पर बैठा था, तभी गांव के खलील, शहिदू, राशिद, आसिफ, आरिफ समेत अन्य लोग लाठी-डंडे व रॉड लेकर उसके घर के बाहर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर उसपर हमला कर दिया था। हमले में आमिर समेत उसके परिवार के मुकर्रम, अब्दुल, मोहब्बत, ताजिम व तैयबा घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.