मेरठ, नवम्बर 15 -- सरधना। नाहली गांव में गुरुवार देर रात दो पक्षों में हुए संघर्ष मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात है। बता दें, कि गुरुवार देर रात नाहली गांव में नाले के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। कई लोग इसमें घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया था। मामला दो पक्षों से जुड़ा हुआ था, जिसके चलते गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई थी। दोनों पक्षों ने थाने में घटना की तहरीर दी। एक पक्ष के विकास की तहरीर पर पुलिस ने इंतजार, शफीक, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.