नाहली गांव में मकान से हजारों की नकदी और लाखों के गहने चोरी
मेरठ, जून 12 -- सरधना। नाहली गांव में बदमाशों ने एक मकान में घुसकर हजारों की नकदी और कीमती गहने चोरी कर लिए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य नींद में सोए हुए थे। सुबह में आंख खुली तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। भूरा पुत्र इलियास ने बताया कि सोमवार देर रात वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी बीच घर में बदमाश घुस आए। उन्होंने आते ही कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसके अंदर रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी, कई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जब वह सोकर उठा तो अलमारी खुली मिली जिसके बाद चोरी का पता चला। घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.