नासो में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
पलामू, जून 15 -- छतरपुर। प्रखंड अंतर्गत मड़वा पंचायत के गांव नासो में भगवान विश्वकर्मा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप तक यात्रा पूरी की। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी करते हैं। भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, तकनीकी दक्षता और कर्मशीलता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से समाज में श्रम के सम्मान और विकास की भावना को बल मिलता है। भाजपा नेत्री पुष्पा देवी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.