कटिहार, मार्च 11 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र मंगलवार को अहले सुबह प्रखंड के बैरिया पंचायत अंतर्गत नासी टोला में अचानक आग लगने से नौ परिवारों के घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के घरों के साथ-साथ घर में रखे बर्तन, कपड़े, कुर्सी, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज समेत अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में पंचायत की मुखिया मुन्नी खातून एवं मुखिया प्रतिनिधि शेख गुलजार ने बताया कि सभी लोग रोजा का सहरी करके सो रहे थे। तभी अचानक आग लगी। इस घटना में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अंचल पदाधिकारी से आगामी ईद पर्व को देखते हुए पीड़ित परिवारों के खातों में शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी देते हुए अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि अगलगी की इस घटना में कुल नौ परिवारों के घर जले है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.