नासिक में महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। महाराष्ट्र के नासिक में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में एक धर्म विशेष की महिला कर्मचारियों के कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण का दबाव बनाने के विरोध में हिंदू जागरण समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। राज्य के मुख्यमंत्री व महिला आयोग के अध्यक्ष को संबोधित इस ज्ञापन में सभी आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की विशेष सुरक्षा व धार्मिक भेदभाव का ऑडिट कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन संस्थानों में एक धर्म विशेष की महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर कॉरपोरेट जेहादा का मामला सामने आया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता जयवर्द्धन, संजय कुमार व टिंकू कुमार व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.