नासिक में चमके नालंदा के पेंचक सिलाट खिलाड़ी, अंकित को रजत
बिहारशरीफ, जून 30 -- नासिक में चमके नालंदा के पेंचक सिलाट खिलाड़ी, अंकित को रजत फोटो : अंकित : नासिक में रजत मेडल के साथ अंकित कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। महाराष्ट्र के नासिक में 25 से 28 जून तक आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में नालंदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नालंदा के पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन प्रतियोगिता में सबसे बड़ा धमाल अंकित कुमार ने किया। उन्होंने 11 वर्ष आयु वर्ग के 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार मुकाबले खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अंकित की तकनीक और फुर्ती की कोचों ने भी तारीफ की। नालंदा के ही निशांत कुमार ने इस प्रतियोगिता में बिहार टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाई। उनके मार्गदर्शन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.