नासिक पुलिस संगमनगरी में सीख रही मेला मैनेजमेंट
प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के बीच महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज के महाकुंभ और माघ मेले से भीड़ प्रबंधन का अनुभव हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है। नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्निक के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस की टीम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर संगमनगरी पहुंची।
महाकुंभ और माघ मेले का अनुभव नासिक पुलिस टीम ने पहले दिन पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा समेत महाकुंभ व माघ मेले में ड्यूटी कर चुके पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मेले के दौरान पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को समझा। अधिकारियों ने टीम को मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव कम करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए वन-वे और डायवर्जन व्यवस्था, प्रमुख स्नान पर्वों पर अतिरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.