कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार से एक मासूम के जीवन में नई सुबह आई है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अदालत में दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई के बाद विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, कटिहार में रह रहे बालक इयान (काल्पनिक नाम) को महाराष्ट्र के नासिक निवासी दंपति को सौंपने का आदेश पारित किया गया। दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के तहत नासिक के एक परिवार को बालक को विधिवत दत्तक ग्रहण में दिया गया। आदेश के बाद दंपति ने बच्चे का नया नाम भी रखा। इसके साथ ही बालक को जैविक संतान के समान सभी वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गए। बच्चे को गोद में लेते ही दंपति की खुशी देखते ही बन रही थी। यह भी पढ़ें- कोडरमा में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास को मजबूत करने हेतु समन्वय बैठक लंबे इंतजार के बाद सूनी गोद भरने से परिवार में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर जिला पदाधिका...