सीवान, दिसम्बर 1 -- सीवान, एक संवाददाता। के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबले में नासा फुटबॉल क्लब श्रीनगर सिवान और युवा फुटबॉल क्लब खोदाईबारी के बीच का मैच रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दर्शकों ने दोनों टीमों की जमकर सराहना की। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर उर्फ सहन्त, डॉ. अफरोज अहमद और सचिव मखदूम खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन और खेल भावना का माहौल देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट 22 का पुरस्कार खोदाईबारी के जर्सी नंबर 12 अरुण कुमार को दिया गया। वहीं बेस्ट 11 का पुरस्कार नासा फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 जीउत चौहान को मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.