लखनऊ, अप्रैल 20 -- -योगी सरकार की ऊर्जा नीति को मिली वैश्विक पहचान -वैश्विक मंच पर चमका उत्तर प्रदेश का नाम, हर घर रोशनी की योगी सरकार की नीति को मिली अंतर्राष्ट्रीय मान्यता-हर घर रोशनी के संकल्प को अंतर्राष्ट्रीय मुहर, उत्पादन से वितरण तक यूपी बना मॉडललखनऊ, विशेष संवाददातानासा द्वारा जारी वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश दुनिया के सबसे अधिक रोशन क्षेत्रों में प्रमुखता से उभर है। प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि बनकर सामने आया है। यह केवल रोशनी का दृश्यात्मक आंकलन नहीं, बल्कि योगी सरकार के "सबको बिजली, पर्याप्त बिजली और गुणवत्तापूर्ण बिजली" के संकल्प की वैश्विक पुष्टि है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने दी।दरअसल, नासा ने सैटेलाइट तस्वीरों पर आधारित एक नया ग्लोबल मैप जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि 2014 से 20...