सासाराम, जून 1 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक डा. कन्हैया सिंह का सोमवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो‌ गया। बिक्रमगंज स्थित आवास पर सुबह में उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से इलाज के पटना ले जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री छोड़ गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...