सासाराम, अप्रैल 15 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज थाना क्षेत्र के मंगीतपुर गांव में दहेजलोभियों द्वारा एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के कर्मा निवासी स्व. वैद्यनाथ पासवान की 28 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीना कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के भाई कृष्णा पासवान ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें ससुर बालबचन पासवान, सास, पति सरोज पासवान, देवर संजय पासवान, मनोज पासवान व मुन्ना पासवान को नामजद किया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...