सासाराम, अप्रैल 11 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज बड़ी बाजार रोड स्थित एक उत्सव पैलेस में भाजपा के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनायी गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष कुमार आर्य और संचालन प्रमोद कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। लोगों ने ज्योतिबा फुले के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...