पटना, नवम्बर 18 -- चुनाव खत्म होते ही बदमाशों का गिरोह दोबारा से सक्रिय हो गये। बदमाशों ने सोमवार तड़के नासरीगंज स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर धावा बोला। एसयूवी से आए चार बदमाशों ने एटीएम मशीन तोड़कर उसमें मौजूद चौदह लाख पचास हजार रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। मुंबई स्थित कंट्रोल रूम से फोन आने पर पटना के एटीएम सिक्योरिटी कर्मी को घटना का पता चला। जिसके बाद इसकी सूचना दानापुर पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस झारखंड नंबर वाली एसयूवी के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। दानापुर के नासरीगंज में एचडीएफसी बैंक की एटीएम है। वहां किसी गार्ड की तैनाती नहीं है। बताया जाता है कि एसयूवी से आए चार चोर सोमवार तड़के करीब पौने चार बजे एटीएम बूथ में घुसे और एटीएम तोड़कर उसके कैश कैसेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.