भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। अमेरिका-ईरान जंग का असर देश, प्रदेश के साथ ही कालीन नगरी के लोगों पर भी पड़ रहा है। इस बीच, सरकार की ओर से कॉमर्शियल गैस का दाम 993 रुपये बढ़ाने से होटल, ढाबा एवं नाश्ता की दुकानों पर 20 फीसदी इजाफा हो गया है। इसके कारण आम आदमी की जेब और शौक पर असर देखने को मिल रहा है। उधर, दुकानदारी पर भी प्रभाव पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि करीब तीन माह से अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी चल रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन दिनों युद्ध रुका है। लेकिन समुद्री मार्ग होमुर्ज के बंद होने के कारण कालीन को अमेरिका समेत अन्य देशों में भेजने में दिक्कतें आ रही हैं। इतना ही नहीं, पेट्रोल, डीजल और गैस विदेशों से भारत आने में परेशानी हो रही हैं। इसके कारण पेट्रो पदार्थों के साथ ही गैस के दामों में इजाफा देखने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.