नाश्ते में मिली मरी हुई छिपकली, कोई हताहत नहीं
मधुबनी, मई 20 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। घोघरडीहा स्थित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को नाश्ते में चटनी (आचार) में मरी हुई छिपकली मिली है। नाश्ता खिलाने के दौरान एक शिक्षक की थाली में जैसे ही चटनी डाली गई, उसमें छिपकली देख सभी भयभीत हो गए। हालांकि इसके पहले कुछ शिक्षक नाश्ता कर चुके थे। जानकारी मिलते ही प्रशिक्षण करने आए शिक्षकों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। छिपकली मिलने के पूर्व कई शिक्षक भोजन कर चुके थे। जिसके बाद शिक्षकों द्वारा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को सूचित किया गया। प्रभारी प्राचार्य ने उक्त शिक्षक को पीएचसी घोघरडीहा में ले जाकर मेडिकल चेकअप कराया गया है। प्रभारी प्राचार्य अंजनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही उक्त स्थल पर पहुंच मेस संचालक को एसओपी को पालन करते हुए आवश्यक हिदायत दिया गया। चूंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.