सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- चोरौत। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अड़ैला चौड़ के पास एक नाश्ते की दुकान में छापेमारी कर 110 बोतल नेपाली शराब के साथ दुकान संचालक सह महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। दुकान संचालक सह महिला धंधेबाज की पहचान पुपरी क्षेत्र के कुसैल गांव के गुलचुन महतो की पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि सूचना मिली की उक्त नाश्ते की दुकान की आड़ में शराब की बिक्री हो रही है। इस पर छापेमारी कर दुकान से 110 बोतल नेपाल नेपाली शराब बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- घर में शराब बेचती महिला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 15 लीटर शराब के साथ महिला बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...