कुशीनगर, अप्रैल 5 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पिजवा स्थान पर शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब नाश्ते का पैसा मांगने पर कुछ मनबढ़ युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। हालांकि आसपास के दुकानदारों की तत्परता से एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।नाहरछपरा निवासी मुनीब चौहान पिजवा स्थान पर चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। शनिवार को करीब एक दर्जन युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे और चाय-नाश्ता किया। इसके बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। जब दुकानदार ने पैसे की मांग की तो युवक उग्र हो गए और मुनीब चौहान व उनके पुत्र की पिटाई कर दी। हंगामा देख आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख कुछ युवक भाग निकले, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.