बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में कुछ लोगों ने चाय नाश्ते की दुकान पर भरपेट नाश्ता किया। दुकानदार के पैसा मांगने पर वह गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी मोहित पुत्र इंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अपनी दुकान पर चाय, नाश्ता बेचता है। तभी गांव के ही करिया उर्फ मुनेश पुत्र मुन्ना, मुकेश पुत्र मन्ना, मन्ना पुत्र बदलू, गोविंदा ने मिठाई आदि खाया। इसके बाद जाने लगे तो पैसा मांगा। इन लोगों ने बजाय भुगतान करने के गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए शिवपाल सिंह को भी लाठी-डंडा से मारापीटा। उनके कई चोट आई। इस दौरान गले में पहनी सोने की जंजीर गिर गई। कई और लोगो के बीच-बचाव करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.