ग्वालियर, जनवरी 7 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्कूली छात्रों में दो साल पुरानी रंजिश पर झगड़ा हो गया। इसके बाद 12वीं के छात्र पर हम उम्र छात्रों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले मारपीट की फिर कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली छात्र के पैर में पिंडली के पास लगी है।घटना के बाद छात्र के दोस्त उसे तत्काल फूलबाग स्थित अपोलो हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे।घायल छात्र का इलाज चल रहा है। महाराजपुरा डीडी नगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा पुत्र सतीश शर्मा 12वीं का छात्र है। कृष्णा कुछ समय पहले तक यहीं ग्वालियर में एक निजी स्कूल में पढ़ता था। अभी वह भोपाल में पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले ही वह भोपाल से ग्वालियर आया था। बुधवार को वह नाश्ता लेने के लिए श्रीराम मिष्ठान भंडार जा रहा था। तभी महाराजा कॉम्प्लेक्स डीडी नगर में उसे विश्वास गुर्जर, सुमित गुर्जर व उनके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.